मध्य प्रदेश

परंपरागत रूप से मनाया गया भाई दूज का पर्व, उपजेल में रही विशेष व्यवस्था

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज होली का त्योहार हिन्दू धर्म के लोगों के द्वारा परंपरागत एवं बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जिसके बाद भाई- बहिन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार भाईदूज भी उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन भाई अपनी बहनों से तिलक कराते है और रक्षा का संकल्प लेते है।
भाई दूज का त्योहार भाई बहन के बंधन का त्योहार है। रविवार को भाई दूज के अवसर पर सभी घरों में सुबह- सुबह पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद बहन ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और लंबी उम्र की कामना की वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।
जेल में बंद बंदियों के साथ भाई दूज मनाने के लिए, जेल प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई, ताकि बहिनें अपने भाइयों से मिल सकें और उन्हें तिलक कर सकें। शासन के निर्देश के बाद रविवार को जेल प्रशासन ने महिलाओं को मुलाकात कराने की तैयारी की।
जेलर कमल किशोर कोरी ने बताया कि रविवार को कारागार में बंदियों से मुलाकात कराने का अवकाश रहता है। इस बार भैया दूज का त्यौहार रविवार को होने से उप जेल में बेगमगंज मैं भैया दूज पर बंदियों से बहनों की मुलाकात कराने के शासन ने निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद उप जेल प्रशासन ने बंदियों से परिवार की महिलाओं की मुलाकात कराई।
इस समय बहाने अप जेल के अंदर अपने भाइयों से मिलने पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया बहनों ने भाइयों से अपराध ना करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button