चित्रगुप्त का पूजन कर कायस्थ बंधुओं ने खेली फूलों की होली, कलम दवात की पूजन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गंभीरिया रोड स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर मे़ भाई दूज पर्व पर कलम दवात एवं श्री चित्रगुप्त का पूजन किया गया। सर्वप्रथम श्री चित्रगुप्त का दूध, दही एवं गंगाजल से अभिषेक पूजन हुआ। उसके बाद कलम दवात का पूजन किया गया।
साथ ही फूलों की होली खेल कायस्थ बंधुओं ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। कायस्थ समाज के अध्यक्ष गिरीश सक्सेना ने बताया कि चराचर विश्व के न्यायाधीश देव चित्रगुप्त जी सभी प्राणियों के कर्मो के अनुसार न्याय करते हैं। उन्होंने चित्रगुप्त पूजन का महत्व बताते हुए कहा कि चित्रगुप्त लेखा-जोखा रखने का कार्य करते हैं। इसलिए इनका मुख्य कार्य लेखनी से जोड़कर देखा जाता है। यही कारण है की भाई दूज के दिन चित्रगुप्त जी के प्रतिरूप के तौर पर कलम या लेखनी का पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चित्रगुप्त जी का पूजन करने से बुद्धि, वाणी और लेखनी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस अवसर पर प्रयागराज से लौटे सामाजिक बंधुओ का समाज के वरिष्ठों द्वारा सम्मान किया गया होली मिलन कार्यक्रम उपरांत भोजन एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समस्त कार्यक्रम कायस्थ महासभा अध्यक्ष गिरीश सक्सेना के संरक्षण एवं प्रदेश महामंत्री राजीव खरे बक्शी की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुआ
जिसमें शहर सहित आसपास के सभी सामाजिक भाइयों एवं माता बहनों की मुख्य उपस्थिति रही।