पर्यावरणमध्य प्रदेश

पशुओं को बोरी बंधान, जल संरक्षण में मील का पत्थर : रेंजर अहिरवार

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ज्यों ज्यों गर्मी ने पैर पसारने शुरू किए है। वैसे- वैसे नदी नालों और अन्य जल स्रोत में पानी की कमी होने लगी है।जिससे आगामी समय में पालतू पशुओं , वन्यप्रणियो, पक्षियों के सामने पानी का संकट मंडराने लगा है।
इसी समस्या से राहत दिलाने के लिए वन परिक्षेत्र बेगमगंज अंतर्गत बीट सुल्तानगंज में गुजर रही बेवस नदी पर जल संरक्षण हेतु अस्थाई बोरी बंधान का निर्माण किया गया है।
वन परिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार द्वारा परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नालों में बोरी बंधान का कार्य व्यापक स्तर पर शुरू किया गया है।
आगामी गर्मी के मौसम में इन बोरी बंधान से जल संरक्षण कर वन्यप्रणि एवम पालतू पशुओं को जल की सुगम उपलब्धता बनी रहेगी।
परिक्षेत्र की बीट सुल्तानगंज , कोठीखोह, सुनेहरा, मवई , महुआखेड़ा, सगोनी, उमरखोह, भुरेरू, खेरी, झिरिया, कस्बा चौका अंतर्गत बोरी बंधान हेतु वन अमला प्रयास कर रहा है। चूंकि परिक्षेत्र अंतर्गत ज्यादा तर भू भाग मैदानी, पठारी हे और कोई भी बड़ी नदिया और नाले का प्रवाह नही होने से मार्च अप्रैल के शुरुवात में ही जंगलों में जल स्रोत दम तोड़ते नजर आने लगते है।जिससे पालतू जानवरों के साथ- साथ वन्यप्रणियो को भी पेय जल का संकट खड़ा हो जाता हे। इसलिए परिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार के द्वारा पूरी रेंज में 20 जगह बोरी बंधान का काम शुरू किया गया है।

Related Articles

Back to top button