कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेशराजनीति

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों का शीघ्र सर्वे कराने बड़वारा विधायक ने कलेक्टर को अवगत कराया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की खेत में खड़ी गेंहू, चना की फसलों को भारी नुकसान हुआ है । बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को अवगत कराया । जिस पर कलेक्टर ने अतिशीघ्र ही सर्व कराने का राजस्व विभाग को आदेश दिया । जिससे किसानों को क्षतिपूर्ति मुआवजा मिले ओलावृष्टि से किसानों की फसलों का शीघ्र सर्वे कराने बड़वारा विधायक ने कलेक्टर को अवगत कराया गया है जिससे शीघ्र ही मुआवजा मिल सके।

Related Articles

Back to top button