पर्यावरणमध्य प्रदेश
विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण हेतु बोरी बंधान कर जल संरचनाओं के बचाव का दिया संदेश

सिलवानी । सिलवानी नगर की सामाजिक संस्था सत्यार्थ वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा “विश्व जल दिवस” पर जल संरक्षण हेतु नदियों में सम्मिलित होने वाली छोटी-छोटी जल संरचनाओं पर बोरी बंधान कर उनके जल को रोक कर लंबे समय तक रखने से जमीन के जल स्तर में सुधार आता है एवं जल की आपूर्ति भी बनी रहती है।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वय वीरेंद्र यादव, सत्यार्थ वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अरबिंद पाठक, विजय सोनी शिक्षक, CMCLDP कोर्स मेंटर प्रदीप कुमार प्रजापति, शासकीय श्रीकृष्ण गौशाला के कार्यकर्ता खेतसिंह रावत, अभिषेक वेदी, हर्ष विश्वकर्मा, अतुल ठाकुर, सुरजीत ठाकुर उपस्थित रहे।



