मध्य प्रदेश

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर से हो रहे है हजारो नेत्र रोगी लाभांवित, 27 मार्च को लगेगा नेत्र जांच शिविर

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर मे विगत कई वर्षो से यहां हर महिने की 27 तारीख को लगाया जा रहा जनहितार्थ नेत्र परीक्षण शिविर से अब तक गौरझामर एवं आसपास के गांवो के हजारो नेत्र पीडितो को इसका लाभ मिल चुका है। गौरझामर सर्किल के हजारो हजार लोगो के लिये वरदान बनने वाले सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट व्दारा हर माह की तरह इस माह भी 27 मार्च गुरुवार को एक दिवसीय नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे आँखों की समस्त प्रकार की जांचे निःशुल्क की जाएगी।
इसके लिए नेत्र रोगी को सुबह 9:30 से दोपहर 1 बजे तक नियत स्थान पुराना बस स्टैंड स्थित डॉ.डीसिंह जी की अस्पताल के बाजू में गौरझामर आना पडेगा तथा पंजीयन के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ मे लाये। बता दे की जांच मे ऑपरेशन की स्थिति होने पर ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा इसके लिए रोगी को चित्रकूट स्थित अस्पताल में आप्रेशन इलाज रहना, आना, जाना,खाना की फ्री सुविधा है आयोजको एवं अस्पताल प्रबंधन ने सभी जागरुक लोगों, सामाजिक संगठनो, समाज सेवियो, जन प्रतिनिधियो आदि से आग्रह किया है की वह अपने आपपास के सभी नेत्र पीडितो को गौरझामर मे लगने वाले निशुल्क नेत्र शिविर के वाले मे अवगत कराये जिससे वह भी इससे लाभान्वित हो सके।

Related Articles

Back to top button