कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे शासकीय कार्यालय, नागरिक परेशान
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । साईंखेड़ा नगर में एक ही नहीं सभी सरकारी कार्यालय में स्टाफ की बहुत कमी है चाहे वह तहसील हो, अस्पताल हो, विद्युत मंडल, पुलिस थाना हो व अन्य सभी कार्यालय में स्टाफ की कमी होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। करोडों की लागत से बना तहसील भवन में एक ही तहसीलदार बैठते हैं उसके बाद उनकी भी कभी अन्य जगह ड्यूटी लग जाती है। ऑपरेटर प्रवाचक की कमी है 60 से 80 गांव की तहसील में स्टाफ न होने से लोगों को गाडरवारा जाना पड़ता है जिससे पैसे एवं समय की भी बर्बादी होती है साथ ही तहसील में पर्याप्त स्टॉप न होने से दूर दराज से आए लोगों के काम नहीं होने से घंटो इंतजार करने के बाद अपने गांव वापस जाना पड़ता है कई विभागों के कर्मचारी अधिकारी तो गाडरवारा और दूसरी अन्य जगह से अप डाउन करते हैं। अस्पताल का बीएमओ ऑफिस तो आधा गाडरवारा और आधा साईंखेड़ा से संचालित होता है इसमें भी हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य करने में परेशानी होती है। एवं अस्पताल में भी आधा स्टाफ है कंपाउंडर नहीं है ड्रेसर नहीं है स्टाफ नर्सो की भी कमी है वार्ड बॉय भी नहीं है। शासन प्रशासन पहले सभी विभागों मे स्टाफ की पूर्ति करें उसके बाद ही सभी समस्याएं हल होगी नहीं तो जनता यूं ही परेशान होती रहेगी।



