मध्य प्रदेशहेल्थ

उमस बढते ही मच्छरो की भरमार बढी, मलेरिया पीडितो से अस्पताले भरी

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मौसम के गरम मिजाज के साथ ही गौरझामर मे मलेरिया के जनक मच्छरो की अचानक भरमार तेजी से बढ गई है, मच्छरो के काटने से यहां मलेरिया से पीडित रोगियो से अस्पताले भरी देखी जा रही है। नालियो की समय समय पर सफाई नही होने व मच्छर नाशक डीडीटी पाउडर का छिडकाव नही होने से मच्छर तेजी से पनप रहे है इनके उन्मूलन पर स्वास्थ्य विभाग मलेरिया विभाग की कोई संतोष जनक प्रतिक्रिया देखने को नही मिल रही है।।इसके लिए नगर वासियो ने ग्राम पंचायत का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए मांग की है कि पंचायत स्तर पर मच्छर नाशक मुहिम चलाने के लिए फागिंग मशीन की व्यवस्था की जावे जिसके समय समय पर छिडकाव से मच्छरो को नियंत्रित करने से नागरिको को गर्मी के मौसम मे मच्छरो से राहत मिलेगी। बता दे गत वर्ष पंचायत व्दारा फागिंग मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया था लेकिन तब यह निर्णय ठंडे बस्ते मे चला गया था और मच्छर मक्खी व अन्य कीट नाशक फागिंग मशीन नही खरीदी गई। लोगो का कहना है की उन्होने राष्ट्र व्यापी कोरोना काल का भी सामना किया है तथा उस दौर को भी अच्छे से देखा है जिसके संक्रमण से पूरा देश हिल गया था, इससे सबक लेते हुए हमे सजग रहकर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसे संक्रामक रोगो को फैलने से रोकने व मच्छर नाशक सभी हर संभव उपायो पर पूर्व से काम करना चाहिए शासन प्रशासन मलेरिया व स्वास्थ्य विभाग लोकहित मे इस ओर मुस्तैदी से ध्यान दे।

Related Articles

Back to top button