पर्यावरणमध्य प्रदेश
जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । विकासखंड गैरतगंज अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रस्फुटन ग्राम गढी़ में नवीन तालाब मनकापुर में गहरीकरण श्रमदान कर किया गया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी एसडीम पल्लवी वैध, नायब तहसीलदार विशाखा चौहान, विकासखंड समन्वयक दीपचंद मालवीय जन अभियान परिषद, उपयंत्री सूरजभान, पंचायत सचिव निर्भरसिंह गुर्जर, रोजगार सचिव बृजमोहन, हिंदू समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया समाजसेवी, पटवारी नंदकिशोर अहिरवार, प्रकाश जाटव, आजीविका मिशन से प्रेमकुमार जाटव, सरपंच प्रतिनिधि भैया जनपद सदस्य रिजवान खान, आदि जन उपस्थित रहे। वही उपस्थित जन द्वारा नवीन तालाब में श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।



