मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा मंडल सिलवानी की कार्यकरिणी घोषित, राधेश्याम बने मीडिया प्रभारी

सिलवानी। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू की सहमति से भाजपा मंडल सिलवानी की कार्यसमिति की घोषणा की गई है। यह कदम पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
नई कार्यसमिति में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जो पार्टी के विभिन्न कार्यों और कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करेंगी।
कार्यसमिति में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अजमेर यादव सिलवानी, ब्रजेश शर्मा सलैया, राजकुमारी जयप्रकाश लोधी कीरतपुर, संजीव जैन जेके, पुनीत समैया सिलवानी, सुषमा नंदकिशोर साहू सांईखेड़ा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा मंडल महामंत्री लखन चंदेल सांईखेड़ा, मंत्री लक्ष्मी कुशवाहा सिलवानी, बबली सत्यपाल धाकड़, मुकेश रघुवंशी कीरतपुर, सीमा चरण राठौर खमरिया मानपुर, संजय तिवारी सिलवानी भूरीबाई जगदीश अहिरवार सिमरिया मंत्री बनाया गया है। भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष ईश्वर राय सांईखेड़ा कार्यालय मंत्री के लिए ओम पाल सिलवानी, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी राधेश्याम साहू, सह मीडिया प्रभारी मनीष नामदेव सिलवानी को बनाया गया है। भाजपा आईंटी सेल प्रभारी अजीम शाह, प्रवक्ता देवेन्द्र रघुवंशी डुंगरिया सहित अन्य सदस्यों की घोषणा की गई है।
मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर पार्टी के विकास में योगदान देने की अपील करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। इस घोषणा से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है ।

Related Articles

Back to top button