ज्वाईन डायरेक्टर शासकीय यशोदा बाई खितौला बाजार पहुंचे

छात्राओं से संवाद किया, शिक्षकों को निर्देश दिए
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । संभागीय कार्यालय से ज्वाइन डायरेक्टर प्राचीश जैन द्वारा शासकीय यशोदा बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खितौला बाजार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी कक्षाओं में जाकर मूल्यांकन किया कक्षाओं में जाने के बाद छात्रों की स्थिति एवं शिक्षक द्वारा उपयोग में लाए जा रहे टूल्स के कारण जे डी प्राचीश जैन बहुत खुश हुए। शिक्षकों से शाला का परिणाम जानकर भी प्रशंसा व्यक्त की। कक्षाओं में शैक्षणिक टूल्स का उपयोग किया जाना पाया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि कक्षाओं में कोई भी पीरियड खाली ना रहे, स्कूल बिल्डिंग के लिए भी आगे बात करने के लिए कहा।
जॉइंट डायरेक्टर प्राचीश जैन और आरएस ठाकुर ने प्राचार्य जेएल खांडे, प्राचार्य बीएस परस्ते कन्या शाला सिहोरा और सभी शिक्षकों के साथ मीटिंग भी ली । शिक्षकों को शिक्षा का स्तर अच्छा बनाने दिशा निर्देश भी प्रदान किये।
जिसमें जन शिक्षा केंद्र से प्राचार्य जेएल खांडे, प्रभारी बीआरसी बृजेश श्रीवास्तव, बीएसी अश्वनी उपाध्याय, राकेश मिश्रा, जयप्रकाश तिवारी, एनके पटेल, अरविंद तिवारी, अक्षय चौदहा, बलराम बर्मन, संतोषी कोरी, दीप्तिसिंह राजपूत, रोशनी चौरसिया, रंजना चौरसिया, माधुरी उरमलिया, निधि तिवारी, अंजना खरे, रानू पटेल, शोभना राजपूत, धनवंती जैसवानी, सरोज पटेल, मंजू दुबे, माया विश्वकर्मा, प्रियंका नायक, प्रीति श्रीवास्तव, योगेन्द्र मिश्रा, जनशिक्षक श्यामराव मांडेलकर उपस्थित रहे।



