मध्य प्रदेश

15 दिनों तक चलेगी वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक जिले से लेकर देहात तक सभी थानों में रोजाना की जाएगी वाहनों की जांच चेकिंग के साथ चलानी कार्यवाही
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश अनुसार सभी थाना प्रभारी, शहरी, देहात (ग्रामीण) के साथ यातायात पुलिस के द्वारा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक निम्नांकित शीर्षों पर विशेष अभियान चलाया जायेगा।
विशेष अभियान के तहत – बिना वैध बीमा के परिवहन कर रहे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई ।
बिना फिटनेस के परिवहन कर रहे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई ।
15 वर्ष पुराने वाहन जिन्होंने अपने पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराया है उनके विरुद्ध कार्रवाई ।
बिना निर्धारित मापदंड के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ कार्यवाही।
बिना एच एस आरपी के वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही ।
विदाउट ( बिना ) हेलमेट, ओवर ट्रैक , शराब ड्रिंक करते ड्राइविंग के प्रकरणों में कार्यवाही।
बिना बैध PUC Certificate पीयूसी सर्टिफिकेट के वाहनों के विरुद्ध करवाई की जाएगी ।
अतः जिले के समस्त थाने आज दिनांक 1 अप्रैल से उपरोक्त बिंदुओं पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे तथा प्रतिदिन की कार्यवाही की जाएगी ।
रात्रि 10 बजे अनिवार्य रूप से पुलिस मुख्यालय निर्धारित प्रोफार्मा सहित ईमेल आईडी [email protected] पर एवं हार्ड कॉपी यातायात कार्यालय को भिजवाया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त संदेश तत्काल प्रभारी शाखा पुलिस कार्यालय जबलपुर प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम गोमती जबलपुर समस्त राज पत्रिका अधिकारी पुलिस जबलपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जिला जबलपुर हेतु संदेशित किया गया है।
जिले से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में वैध बीमा परिवहन कर रहे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक आम आदमी अपने चार पहिया वाहन, टू व्हीलर सहित ई रिक्शा के पूर्ण दस्तावेज सहित जानकारी स्थानीय थाना प्रभारी एवं क्षेत्रीय अधिकारी को तत्काल मांगने पर दिखाएं अन्यथा उनके ऊपर दंडनीय कार्यवाही करते हुए चलानी कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Back to top button