मध्य प्रदेशराजनीति

अब संगठन के मुख्य भूमिका में रहेगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष : खड़गे

कांग्रेस जिलाध्यक्षो से राहुल गांधी ने की चर्चा
टिकट वितरण से लेकर नियुक्तियों में रहेगी मुख्य भूमिका

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अखिल भारतीय कांग्रेस के नव निर्मित भव्य राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्षों की बैठक ली।
पांच घंटे की मैराथन बैठक में संगठन के विषय में विजन प्रस्तुत किया गया।
संगठन राष्ट्रीय प्रभारी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए अब कांग्रेस जिला अध्यक्षों को मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस जिला अध्यक्षों से विस्तृत में चर्चा की उनकी समस्याओं को सुना संगठन को कैसे चलाया जाना चाहिए सुझाव लिए और प्रदेश के नेताओं के संबंध में चर्चा की।
दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कटनी से कांग्रेस जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान भी उपस्थित हुए उन्होंने बताया की अब पंचायत एवं वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह
चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने सभी जिला अध्यक्षों को अपनी बात रखने तरीके का प्रशिक्षण दिया सोशल मीडिया पर भाजपा के दुष्प्रचार पर कड़ी नजर रखना को कहा है।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राष्ट्रीय महामंत्री पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल, सचिन पायलट, सुप्रिया, पवनखेड़ा, राष्ट्रीय सचिव रणवीर सिंह लोचव भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button