गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार 3 किलो गांजा जप्त

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशे के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकान्त शर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पारुल शर्मा के मार्गदर्शन में थाना गोसलपुर पुलिस टीम द्वारा नशे के कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर 3 किलो गांजा जप्त किया गया है।
थाना प्रभारी गोसलपुर श्री राजेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना गोसलपुर पुलिस एवं अपराध शाखा जबलपुर की संयुक्त कार्रवाई में दिनांक 7 अप्रैल 2025 को दोपहर लगभग 14:45 बजे गोसलपुर क्षेत्र में स्थित बंटी नेमा की मिठाई दुकान के पास नीम के पेड़ के नीचे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी का भंडाफोड़ किया गया।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना गोसलपुर की उपनिरीक्षक अर्चना सल्लाम अपने हमराह स्टाफ वरिष्ठ आरक्षक दूधनाथ चौधरी, पुष्पेन्द्र धुर्वे, सिन्दु कुमार एवं सैनिक नर्मदा पटेल के साथ तत्काल रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर क्राइम ब्रांच जबलपुर की टीम जिसमें सउनि नरेश पासी, प्र. आर. राजेश पांडे एवं प्र. आर. अखिलेश पांडे शामिल थे। संयुक्त कार्रवाई कर घेराबंदी की गई, जिसमें एक आरोपी मौके से फरार हो गया एवं एक अन्य को मौके पर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी विकाश चौरसिया पिता शिवशंकर चौरसिया उम्र 29 वर्ष, निवासी नर्मदा नगर, मालगुजार परिसर के पीछे, थाना गोहलपुर, जिला जबलपुर है। आरोपी के कब्जे से एक काले रंग के पिठ्ठू बैग में 3 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 36,000/- रुपए है। गांजा की पहचान गवाहों के समक्ष की गई तथा आवश्यक परीक्षण उपरांत विधिवत जप्ती की कार्यवाही की गई। जप्तशुदा मादक पदार्थ को मौके पर ही पैक कर सीलबंद किया गया एवं सभी प्रक्रियाएं एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत की गईं।
प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह मादक पदार्थ उड़ीसा राज्य से लाकर *नीलेश रजक उर्फ मोहित रजक पिता राजेश रजक उम्र 25 वर्ष निवासी गुहडाई चौक, थाना गोसलपुर के कहने पर बेचने हेतु लाया गया था। आरोपी नीलेश रजक मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गोसलपुर में अपराध क्रमांक 178/2025 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह , पुलिस टीम उपनिरीक्षक अर्चना सल्लाम, वरिष्ठ आरक्षक दूधनाथ चौधरी, आरक्षक भरत तिवारी, पुष्पेन्द्र धुर्वे, सिन्टू कुमार, सैनिक नर्मदा पटेल एवं अपराध शाखा जबलपुर के सउनि नरेश पासी, प्रआर राजेश पांडे व प्रआर अखिलेश पांडे की सराहनीय भूमिका रही।
थाना गोसलपुर पुलिस अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है एवं आमजन से अपील करती है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।



