मध्य प्रदेश

सिलौंडी, दशरमन , कछार गांव बड़ा, खमरिया बागरी में मनाई डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती ग्राम पंचायतों में मनाई गई ।
मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, सिलौंडी, उपसरपंच राहुल राय, सरपंच दशरमन सीमा भरत शुक्ला , खमरिया सरपंच अनिल सिंह बागरी, सरपंच कछार गांव बड़ा कैलाश चंद्र जैन ने पुष्प अर्पित कर उनकी जन्म जयंती मनाई।
ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम विकास कार्यों की चर्चा की। इस दौरान डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

Related Articles

Back to top button