कृषिमध्य प्रदेश
कछार गांव बड़ा में गेहूं खरीदी केंद्र का शुभारंभ हुआ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | प्राथमिक सहकारी समिति को गेहूं उपार्जन केंद्र तय किए जाने पर सोमवार को कछार गांव बड़ा में गेंहू खरीदी केंद्र का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, सरपंच कैलाश चंद जैन, सरपंच अनिल बागरी ने किया। कछार गांव बड़ा केंद्र में विधिवत गेहूं खरीदी आज से शुरू की जाएगी । शासन के निर्देश अनुसार खरीदी स्थल पर छाया पानी और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए। इस वर्ष सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपए तय किया है । जिसमें राज्य सरकार 150 प्रति क्विंटल बोनस भी दे रही है।
इस अवसर पर राजेन्द्र बागरी, ओमकार उपाध्याय, दीनू बागरी, प्रवीण बर्मन, प्रहलाद तिवारी, रघुवीर बागरी, गोविन्द बागरी, कपिल बागरी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।



