पर्यावरणमध्य प्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान :जन अभियान परिषद ने किया बोरी बंधान

सिलवानी । जल गंगा संवर्धन अभियान जो 30 मार्च से प्रारंभ होकर 30 जून तक सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है।17 अप्रेल 2025 को विकासखण्ड सिलवानी की नवांकुर योजना अंतर्गत चयनित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कीरतपुर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पडरिया हिम्मत सिंह द्वारा ग्राम पडरिया हिम्मत सिंह में चौपाल लगाकर जल के महत्व को बताया गया। जल स्त्रोतो के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ग्रामवासियो जानकारी दी गई।। जल को संरक्षित करने को लेकर बोरी बंधान, मेढ़ बंधान, कुआ, बावड़ी, तालाब की सफाई को लेकर ग्रामवासियो से चर्चा की। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक समन्वयक वीरेन्द्र यादव ने उपस्थित ग्रामवासियों को जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम की नदी में बोरी बंधान किया गया। बोरी बंधान से एकत्रित पानी का उपयोग ग्रामवासी अपने अन्य कार्यो में कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में नवांकुर समिति के सचिव सचिन लोधी, प्रस्फुटन समिति पडरिया हिम्मत सिंह के सदस्य सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button