खाई में गिरा सीमेंट के खंभे से भरा ट्राला, ड्राइवर गंभीर, दो घायल
पुलिस की चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया
सिलवानी । राजमार्ग 15 सागर सिलवानी मार्ग पर गुरुवार की शाम 4 बजे सियरमऊ घाटी पर दीवान बाबा के पास सीमेंट के खंभे से भरा ट्राला अंधे मोड़ पर पिकअप को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर करीब 100, फिट नीचे खाई में गिरकर पलट गया। जिसमें ड्राइवर दब गया । जबकि दो क्लीनर घायल हो गए। सूचना मिलने पर सिलवानी टीआई पूनम सविता दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और ड्राइवर नरेन्द्र राठौर को जेसीबी की मदद और कटर से ट्राला को काटकर चालक नरेन्द्र राठौर को चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
बताया जाता है कि ट्राला सागर से सिलवानी की ओर आ रहा था। करीब 4 घंटे से ज्यादा समय तक गंभीर अवस्था में ड्राइवर नरेन्द्र राठौर फंसा रहा। जेसीबी से ट्राला को सीधा करने, ड्राइवर निकालने का प्रशासन और राहगीरों द्वारा अथक प्रयास किया गया।
एसडीओपी अनिल मौर्य एवं टीआई पूनम सविता ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया। जहां की उनका उपचार किया गया। वही ड्राइवर को गंभीर अवस्था में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार ट्राला क्रमांक एमपी 16 एचए 1565 सागर से सीमेंट के खंभे भर कर सिलवानी आ रहा था। सियरमऊ घाटी पर अंधे मोड़ पर अचानक पिकप वाहन सामने आने पर अनियंत्रित होकर घाटी पर खाई में 100 फिट नीचे पलट गया। ट्राला में सवार शिब्बू यादव पिता हरप्रसाद यादव निवासी ग्राम बीला तहसील शाहगढ़ जिला सागर, दशरथ कुशवाहा पिता हरिराम कुशवाहा निवासी मालथोन जिला सागर को मामूली चोटें आई। वही ड्राइवर नरेन्द्र राठौर उम्र 35 साल निवासी मकरोनिया सागर ट्राला में नीचे दब जाने से जेसीबी और कटर के माध्यम से ट्राला काटकर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। जिसे गंभीर अवस्था में एम्बुलेंस से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर रैफर किया गया है।



