मध्य प्रदेश

शिक्षा में राष्‍ट्रबोध’ पर विचार गोष्‍ठी रविवार को

भारतीय श‍िक्षण मंडल के 56वें स्‍थापना दिवस पर होगा कार्यक्रम
विदिशा। भारतीय शिक्षण मंडल के 56वें स्‍थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में “शिक्षा में राष्‍ट्रबोध” विषय पर विचार गोष्‍ठी का आयोजन रविवार को होगा। सम्राट अशोक अभियांत्रिकीय संस्‍थान के स्मार्ट क्लास रूम में प्रात: 10 बजे से यह कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि प्रधानमंत्री उत्‍कृष्‍ट महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वनिता वाजपेयी, विशिष्‍ट अतिथि शासकीय आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ब्रम्‍हदीप अलूने, मुख्‍य वक्‍ता संपादक एवं लेखक डॉ. सुदीप शुक्‍ल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता सम्राट अशोक अभियांत्रिकीय संस्‍थान के डायरेक्‍टर डॉ वाय. के. जैन करेंगे। इस आयोजन में नगर के प्राध्‍यापक, शिक्षक, बुद्धिजीवी, बुद्धिजीवी, मातृशक्ति, विद्यार्थी, युवा एवं गणमान्‍य नागरिक सम्मिलित होंगे।
भारतीय शिक्षण मंडल शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुनरुत्थान के उद्देश्य से कार्यरत है। इसकी स्थापना सन 1969 में हुई थी। संगठन भारत की एकात्म जीवनदृष्टि पर आधारित तथा देश की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक अनुभूति से उपजी, राष्ट्र के समग्र विकास पर केंद्रित राष्ट्रीय शिक्षा नीति, पाठ्यचर्या, व्यवस्था तथा शिक्षणविधि के विकास आदि उद्देश्‍यों के साथ देशभर में कार्य करता है।

Related Articles

Back to top button