मध्य प्रदेश

अतुल कृष्ण दुबे बने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नियुक्त, शुभचिंतको ने दी बधाइयां

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन।
नगर के युवा पण्डित अतुल कृष्ण दुबे को बाल कल्याण समिति में अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नगर रायसेन के उस नामचीन दुबे परिवार से संबंध रखते हैं जिनके परिवार ने सदैव समाज सेवा ही की है।, जनहित से जुड़े मुद्दों को जिला प्रशासन सहित सरकारों से प्राथमिकता से हल कराने में अहम भूमिका निभाई है। नेशनल हाईवे सहित आईटीआई ,कालेज खोले जाने की मांग सहित अन्य ज्वलंतशील मुद्दों समस्याओं पर कई आंदोलन भी किए। अतुल कृष्ण दुबे के पिता एक शिक्षक थे। उनके द्वारा शिक्षित विद्यार्थी ऊंचे ऊंचे पदों पर आसीन हैं । स्वयं अतुल कृष्ण दुबे ने भी फोटोग्राफी सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में निरंतर रहकर समाज सेवा ही की है। व्यक्तिगत रूप से अतुल कृष्ण दुबे ऊंची सोच एवं अच्छे विचारक चिंतक होने के साथ-साथ आमजन में भी उनका मिलनसार कुशल व्यवहार है। वह सभी से समान व्यवहार रखते हैं वे सदैव हंसमुख ही बने रहते हैं। उन्हें बाल कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण एवं आमजन द्वारा बेशुमार बधाइयां दी गईंं । उनके शीतल सिटी स्थित निवास पर बधाई देने वालों का देर रात तक तांता सा लगा रहा। उनका फूलमालाओं से स्वागत कर बधाई दीं गईं।
बधाई देने वालों में सर्वप्रथम वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजभूषण दुबे, लोकभूषण दुबे एडवोकेट, मचलसिंह मीणा एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला पत्रकार संघ रायसेन अध्यक्ष शिवलाल यादव, मुस्तकीम खान, अमित दुबे, अमित सोनी, बारेलाल सूर्यवंशी पूर्व श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष, मदन राजपूत पत्रकार, हुकुम सिंह तेकाम पत्रकार सहित नगर के कई व्यापारियों समाजसेवियों एवं आमजन ने दुबे के अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशियां जाहिर की। मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान दुबे ने व्यक्त किया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्य परायणता से बखूबी निभाएंगे, दी गई जिम्मेदारी के निर्वहन में वह किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतेंगे।

Related Articles

Back to top button