मध्य प्रदेश

किशोरी व्यक्तित्व विकास शिविर सम्पन्न

रायसेन। सेवा भारती द्वारा आयोजित किशोरी व्यक्तित्व विकास शिविर बारला परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन सेवा भारती की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरण शेजवार एवं डॉ. शशि ठाकुर ने दीप प्रज्वलन कर किया।
उद्घाटन अवसर पर डॉ. शेजवार ने कहा कि किशोरावस्था व्यक्तित्व निर्माण की नींव होती है। यदि इस दौर में दिशा सही मिल जाए, तो बेटियाँ समाज का उज्ज्वल भविष्य बन सकती हैं। सेवा भारती का यह प्रयास सराहनीय है, जो न केवल आत्मरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में है, बल्कि हमारी संस्कृति और सृजनात्मकता को भी पोषित करता है।
शिविर में किशोरियों को आत्मरक्षा हेतु ताइक्वांडो, आर्थिक सशक्तिकरण हेतु श्रृंगार (मेकअप) तथा सृजनात्मक विकास के लिए रंगोली कला का प्रशिक्षण दिया गया। आयोजन का उद्देश्य किशोरियों को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं रचनात्मक बनाना था।
शिविर के दौरान श्रृंगार प्रशिक्षक बबिता साहू एवं योग प्रशिक्षक कुमारी ज्योति पटेल, कु. शिखा गौर एवं पूनम मीणा ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों से बालिकाओं में आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना विकसित होती है।
संचालन शाम्भवी चतुर्वेदी ने किया।

Related Articles

Back to top button