क्राइममध्य प्रदेश

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुम्मेर ढावा के आगे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात एक बाइक सवार एक ढाबा के पास पड़ा था, जहां सूचना मिलने पर मौके पर थाना प्रभारी नोहटा अरविंद सिंह, एएसआई विजय चौबे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र दुबे के अलावा हंड्रेड डायल और पुलिस ने पहुंचकर तत्काल ही अस्पताल भिजवाया था. जहां ड्यूटी रत डॉक्टर विक्रम पटेल ने मृत घोषित कर शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया था. बुधवार सुबह नोहटा थाने से एएसआई माधव राय, आरक्षक हरि सिंह ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई करते हुए बताया कि मृतक अमित पिता अवधराज सिंह गौड़ 26 वर्ष मागंज वार्ड-5 लोको, दमोह की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button