मध्य प्रदेश

सेना के सम्मान में नागरिकों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
सिलवानी। देश के वीर सैनिकों के चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के पराक्रम के सम्मान में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सिलवानी क्षेत्र के नागरिकों ने सरकारी बंजरग चौराहा से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। शाम 4 बजे यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा
बजरंग चौराहा से प्रारंभ होकर गांधी चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड से होते तहसील स्थित जय स्तंभ पहुंची। रास्ते में जगह जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा का जय स्तंभ पहुंचने के बाद राष्ट्रगान के पश्चात तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, भाजपा नेता विभोर नायक, सलीम काजी, संजय मस्तना, विजय शुक्ला, दीप रघुवंशी, मूकेश राय, पाषर्द प्रदीप कुशवाहा, गुड्डू भाई उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत देश ने पाकिस्तान को बता दिया कि हम किसी से डरने वाले नहीं है। भारतीय सेना और भारत सरकार ने पाकिस्तान को एक मौका और सुधरने के लिए दिया है, यदि फिर भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है, तो भारत की जांबाज सेना उसे सबक सिखाने के लिए तैयार है। तिरंगा यात्रा का राष्ट्रगान के बाद सैनिकों का सम्मान के पश्चात समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा में एसडीएम पीसी शाक्य, एसडीपीओ अनिल मौर्य, तहसीलदार योगेश्वर भारती, टीआई पूनम सविता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। यात्रा में पधारे हुए सभी क्षेत्र वासियों एवं प्राशसनिक अधिकारी कर्मचारियों का आभार नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button