अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष बने गिरजेश कुशवाहा

रायसेन । अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत म प्र के राष्ट्रीयध्यक्ष चंद्रकुमार वालेजा, सह राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश के मीडिया प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट भागचन्द्र अहिरवार अनुशंसा पर जिला रायसेन एवं जिले के अधिवक्ताओं के गिरजेश कुशवाहा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया जो वकीलों के कल्याण और एवं अधिवक्ताओं के संरक्षण एवं अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम कानून को अन्य प्रदेशों की तरह मध्यप्रदेश में भी अधिवक्ताओं का सुरक्षा कानून लागू हो कि पहल पर अनेकों कार्यक्रम अधिवक्ता कल्याण हमारा संगठन कार्यरत है एवं आगामी संगठन मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन स्थापना दिवस मनाया जाएगा ।
जो 31 मई नई दिल्ली में होने जा रहा जहां हजारों की संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित होंगे।
गिरजेश कुशवाहा ने राष्ट्रीयध्यक्ष एवं संपूर्ण प्रदेश के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। जिला अध्यक्ष बनने पर अधिवक्ताओं फूल माला पहना कर स्वागत करते हुए बधाई दी है।



