भाजपा मण्डल अध्यक्ष घर में जिला आंदोलन समिति ने नारे बाजी के साथ बजाए शंख, घंटा, थाली

मण्डल अध्यक्ष से की गई वार्तालाप कब मिले जिला सिहोरा का दर्जा
विधायक के बाद अब मंडल अध्यक्ष के निवास पर हुआ प्रदर्शन,
जिला का किया वादा याद दिलाया
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा विधायक कार्यालय के बाद अब शंख, घंटा थाली बजाते हुए सिहोरा वासियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल के निवास जा पहुंचे। शाम 5 बजे यहां प्रदर्शन कारियों ने विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा द्वारा सिहोरा जिला के वादे को याद दिलाने वाले नारे लगाए। साथ ही लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने घोषणा की कि अब 26 मई को भाजपा जिला महामंत्री के घर में प्रदर्शन किया जाएगा।
नारे लगाते हुऐ पूंछे सवाल क्यों झूठ बोल कर ले लिया हमारा वोट –
जिला बोलकर वोट ले लिया, स्मृति ईरानी कौन है, प्रह्लाद पटेल कौन हैं, शिवराज सिंह कौन है, संतोष बरकड़े कौन है जैसे नारे लगाकर मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल को आड़े हाथों लिया। समिति ने कहा कि बड़े नेताओं के चुनावी वादे क्या केवल सिहोरा सीट जीतने का हथकंडा था। यदि नही तो घोषणा के गवाह सारे जनप्रतिनिधियों को सरकार के समक्ष जिला का दावा पेश करना चाहिए।
पार्टी जल्द करेंगे जिला का दावा या फिर होगा घोषणाओं का वादा
मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल ने प्रदर्शनकारियों को वचन दिया कि विधायक संतोष बरकड़े सहित पूरी भाजपा ने सिहोरा जिला के लिए आगे निर्णायक कदम उठाने का निर्णय ले लिया है, और अगले तीन चार दिनों में विधायक की अगुवाई में इस बात पहल की जावेगी।
दूसरे चरण में जिला एवं प्रांत में प्रदर्शन की हैं तैयारी –
लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने घोषणा की कि स्थानीय नेताओं के घर प्रदर्शन के प्रथम चरण के बाद द्वितीय चरण में भाजपा संभागीय कार्यालय जबलपुर एवं प्रांतीय कार्यालय भोपाल के समक्ष शंख, घंटा और थाली बजा सिहोरा जिला के अधिकार की मांग की जावेगी।
शनिवार को हुए प्रदर्शन में समिति के विकास दुबे, अनिल जैन, मोहन सोंधिया, अनिल खंपरिया, कृष्णकुमार कुररिया, आशीष भार्गव, प्रदीप दुबे, संजय पाठक, संतोष वर्मा, संतोष पांडे, रामजी शुक्ला, कंचन सेठ, रवि दुबे, चेतराम विश्वकर्मा, सानू गौतम, श्रेयांश जैन सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।



