धार्मिक

28 जून से सिहोरा में होगा श्रीमद भागवत महा पुराण कथा का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जब जन्मजन्मांतर के पुण्य और भाग्य उदय होते है तब श्रीमद भागवत महा पुराण को अवगाहन रसपान करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। सिहोरा में श्रीमद भागवत महा पुराण का आयोजन 28 मई से 4 जून तक होने जा रहा है । भव्य दिव्य कलश यात्रा के साथ कथा का आगाज होगा पुराने बस स्टैंड के पास सिहोरा में महराज जी कथा का व्याख्यान करेंगे।
गौरतलब हो कि कथा प्रवचन दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा जो हरि इच्छा तक प्रारंभ रहेगा कथा व्यास बाल ब्रह्मचारी संत शिरोमणि ब्रम्हानंद दास जी महराज ने बताया कि आगामी 28 मई से कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा रूपी अमृत मई गंगा प्रवाहित होगी 31 मई को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव 2 जून को भगवान श्री कृष्ण एवं रुक्मणि मैया का सुंदर विवाह 3 जून को कृष्ण सुदामा मित्रता का उल्लेख परीक्षित मोक्ष भगवान का सुरधाम गमन सहित कथा विश्राम एवं 4 जून को कन्या ब्राह्मण भोज सहित विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। सप्तदिवसीय भगवान की कथा जो हमें जीवन जीने का मार्गदर्शन प्रदान करती है इन सात दिनों में भगवान की सुंदर सुंदर लीलाओं का व्याख्यान सजीव झांकियो के माध्यम से भगवान की लीलाओं का मंचन बड़े ही सुंदर तरीके से श्रवण एवं अवलोकन कराया जाएगा। साथ ही महराज जी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सप्तदिवसीय भगवान की कथा का सीधा प्रसारण साधना गोल्ड यूट्यूब चैनल के माध्यम से भक्त श्रद्धालु जन श्रवण कर सकते है।

Related Articles

Back to top button