नई चेतना शक्ति के साथ ओबीसी महासभा के सम्मान समारोह एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

बुजुर्गों सहित युवाओं में रहा उत्साह
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर में ओबीसी महासभा द्वारा प्रतिक्षण एवं सम्मान समारोह के मुख्य आयोजन पर जहां ओबीसी महासभा द्वारा बुजुर्गों सहित युवाओं में काफी उत्साह उमंग जोश देखने मिला।
वही राष्ट्रीय कोर कमेटी के मेम्बर गणों की उपस्थिति के दौरान एड वैभव सिंह, डां पुष्पराज पटैल , महेंद्र सिंह लोधी, एड धर्मेन्द्र कुशवाहा, डां बृजेन्द्रसिंह यादव, चर्तुभुज, राकेश लोधी राजेश पटैल, सुनील पटैल, रामराज पटेल, गिरानीलाल कुशवाहा, संतोष राय एवं प्रदेश व राष्ट्रीय टीम की मौजूदगी में जबलपुर जिलें में हुई नई नियुक्तियों के पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर एवं नियुक्ति पत्र देते हुए सम्मान किया गया । इसके साथ ही संगठन के सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
इस ओबीसी महासभा कार्यक्रम के सहयोगी टीम – संतराम पटेल, ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी जिला मीडिया प्रभारी, दिलीप पटैल विधि प्रकोष्ठ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, नवीन पटैल युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, मनोज पटैल जिला सचिव, सुनील विशकर्मा युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष, संतकुमार पटैल किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष सिहोरा, शीतल काछी ब्लॉक अध्यक्ष सिहोरा बीरेंद्र पटैल ब्लॉक अध्यक्ष मझौली, संदीप कुर्मी, प्रदोष पटैल, अजय पटैल, सुमित राय, ओंकार काछी, किशन पटैल, सुरेश पटैल, अमित पटैल, ब्रजेंद्र पटैल, अरविंद पटैल, रंजीत पटैल एवं समस्त टीम के कार्यकर्ताओं का सहारनीय योगदान रहा।



