स्वास्थ्य जीवन सुरक्षित जीवन, मलेरिया निरोधक जागरूक कार्यशाला का आयोजन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला मलेरिया अधिकारी अजय कुरील के मार्गदर्शन व मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान की उपस्थिति में सिविल अस्पताल सिहोरा में जून माह मलेरिया निरोधक के शुभारंभ इस अवसर पर सभी मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यशाला में दिनांक 1 जून से 30 जून 2025 तक चलने वाले मलेरिया निरोधक माह एवं मलेरिया की रोकथाम के संबंध में आवश्यक जन जागरूकता के सम्बन्ध में विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यशाला के सफल क्रियान्वयन में मलेरिया निरीक्षक अजय नारायण मिश्रा, बीपीएम श्वेता कोस्टा, बीसीएम वीरेन्द्र कुमार मेहरा, समस्त सीएचओ, एएनएम, सेक्टर सुपरवाइजर, आशा सुपरवाइजर की उपस्थित में सराहनीय योगदान रहा। स्वास्थ्य जीवन सुरक्षित जीवन होने को लेकर अपने आस पास पानी का भराव न होने दे। जिससे हम मलेरिया, डेंगू, पीलिया जैसी बीमारियों से बच सकतें हैं। विभिन्न स्वास्थ्य सुरक्षा सेवाओं को बेहर कार्य करने मलेरिया निरोधक माह कार्य शाला का आयोजन किया गया।


