भाजपा मंडल उमरियापान की कार्यशाला सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष दीपक टंडन के मार्गदर्शन में मोदी सरकार के 11 साल “संकल्प से सिद्धि तक” एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम पर्यावरण दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डॉ श्यामा प्रसाद जी का बलिदान दिवस व आपात काल के काले अध्याय के 50 वर्ष सहित अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की दृष्टि से भाजपा मंडल उमरियापान की मण्डल कार्यशाला आयोजित की गई ।
सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल जी,श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण तिलक वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने आगामी कार्यक्रमों की प्रस्तावना रखी इसके पश्चात जिला मंत्री विजय दुबे ने कार्यक्रम को बूथ स्तर तक करने का मार्गदर्शन दिया। तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी सुरेश राय ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी व पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का मार्गदर्शन दिया।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष दुबे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी , मण्डल महामंत्री धर्मेन्द्र गौतम , मंडल महामंत्री अंकित झारिया , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया , मंडल मंत्री राकेश दाहिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, कोषाध्यक्ष विनोद साहू, कार्यालय मंत्री दिनेश असाटी, जगन्नाथ माझी, युवा नेता दिलीप तिवारी , महेंद्र कोरी, बूथ इकाई अध्यक्ष जगन्नाथ मांझी, रिंकू मिश्रा, लखन पटेल, अतुल, ऋषभ ब्यौहार, पंकज गौतम, राहुल चौबे, सरपंच सुशील कोरी, सरपंच राकेश दाहिया, अजय अग्रवाल आदि देवतुल्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



