बहुजन नारी शक्ति जन संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में अवैध शराब के खिलाफ भरी हुंकार

सिलवानी। बहुजन नारी शक्ति जन संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में आदिवासी आंचल के ग्राम प्रतापगढ़ में सागर नरसिंहपुर रायसेन के जन प्रतिनिधि एवं समाजसेवी और वरिष्ठ जन शामिल हुए जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने नशा के खिलाफ मोर्चा खोला तथा नशे के कारण समाज एवं युवा पीढ़ी में नशे में चूर होकर नशा में रहने के कारण पढ़ाई लिखाई से दूर हो रहे हैं। इसी संबंध में प्रतापगढ़ बैठक रखी गई। अवैध रूप से शराब बेचने वालों को बुलाकर उनको समझाया कि आज के बाद शराब नहीं बेचेंगे उन्होंने गंगा मां की बात को स्वीकार कर ली।
महिलाओं ने कहा की पुलिस रिश्वत लेकर शराब विक्रय करवा रही है जैथारी पुलिस चौकी प्रभारी को बुलाकर फिर से अवगत कराया कि आज के बाद शराब नहीं बिकेगी तो उन्होंने भी भरोसा दिया है कि शराब अब मैं नहीं बिकने दूंगा जो बेचेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब के खिलाफ हुंकार भरी एवं ग्राम में बड़ी संख्या में गंगा माई ने बैठकर कर ग्राम प्रतापगढ़ में हुंकार भरी, क्या प्रशासन करेगा महिलाओं की मदद या बिकते रहेगी अवैध शराब, सैकड़ों महिलाओं ने एकता दिखाकर मोर्चा तो खोल दिया महिलाओं द्वारा अनेक ग्रामों की शराब को अब तक बंद कर दिया है, सिलवानी चौकी जैथारी के लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामों में अवैध शराब का जोरदार बोलबाला था जिसके कारण ग्राम में रोजाना शाम को शराबियो का जमघट गांव के चौक, चौराहो पर लग जाता हैं जिस कारण लड़ाई झगडे होते है और ग्राम की शांति भंग होती है
बहुजन नारी शक्ति जन संघर्ष मोर्चा की अध्यक्ष ने नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है जो की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश में चल रहा है लोगों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है जिसकी रोकथाम के लिए एवं ग्राम में अवैध रूप से शराब बेच रहे लोगों पर लगाम लगाना है।
अब तो हर गांव की महिलाएं एवं ग्रामीण बीच में सहयोग कर रहे हैं। महिलाओं के द्वारा यह अभियान चलाया गया जिसमे सैकड़ों महिलाओं में उपस्थित रही । नीलमणि शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम के छोटे बच्चे आज शराब पीना चालू कर दिए हैं और पुरुष वर्ग शराब पीने के बाद महिलाओं पर अत्याचार करते है तो ये नशा बंद होना चाहिए चाहे कच्ची शराब हो या पक्की सभी शराब के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे शासन प्रशासन हमारा सहयोग करे। भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर ने आदिवासी आंचल क्षेत्र में बिक रहे अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं के द्वारा आज जो अनुकरणीय पहल की गई वह काबिले तारीफ है यह कार्य प्रशासन को पहले से ही करना था परंतु महिलाओं को घरेलू हिंसा की वजह से सामने आना पड़ रहा है जिस कारण महिलाओं ने आज सामने आकर अवैध शराब को बंद करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा जिसका हम समर्थन करते है दीपक सिंह रघुवंशी पूर्व मंडल अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं ने जो मोर्चा खोला है इसमें हम उनके पूरे सहयोग में हैं जैसे भी हमसे सहयोग होता है आधी रात को हमें आवाज दोगे हम आप महिलाओं के साथ है प्रशासन भी शराबियों के कारोबार के साथ लिप्त है और उनसे कमीशन लेकर शराब विक्रय कर रही है इसलिए उनके उपर कार्रवाई नहीं करती है।
बैठक नीलमणि शाह देवरी जागीर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, दीपक सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता, राकेश उइके जिला सदस्य, धर्मदास इमने जनपद सदस्य, राजेश राय सरपंच प्रतिनिधि प्रतापगढ़, रामसेवक जनपद सदस्य, हाकम सिंह सरपंच, रमेश सलाम सरपंच, शिवराजसिंह सरपंच, केशवसिंह सरपंच, रामगोपाल सरपंच, कैलाश पटेल सरपंच, संजय तुमराम सरपंच, गुड्डू लोधी, घनश्याम राठौर, द्वारका पटेल सहित नरसिंहपुर रायसेन सागर जिले के समस्त जनप्रतिनिधि एवं समस्त संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिलाएं भारी संख्या में शामिल रही।



