मध्य प्रदेशराजनीति

पंचायत स्तर पर कांग्रेस का मजबूत संगठन होगा : विधायक

देश हित में अब संघर्ष का समय : महापौर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कटनी जिले के रीठी मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, प्रादेशिक पर्यवेक्षक रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा एवं रमाशंकर सिंह पटेल व प्रदेश महामंत्री जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने रीठी महावीर स्कूल में कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक विधायक छत्तीसगढ़ राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कांग्रेस संगठन में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहे पंचायत से लेकर जिले तक हर पदाधिकारी को संघर्ष करने के लिए अपने दायित्व सौंपा जाएगा।
पर्यवेक्षक रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि देश हित में अब संघर्ष का समय है सड़क से संसद तक भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी एवं देश विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर संघर्ष करें।
मध्य प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त पर्यवेक्षक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा संगठन का सृजन का उद्देश्य केवल पदाधिकारी बनाना नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वह कांग्रेस के सड़क पर हो रहे आन्दोलनों कांग्रेस के कार्यक्रमों में भाग लें तभी पार्टी मजबूत होगी।
जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी ने कहा संगठन में अनुशासन जरूरी है वरिष्ठों का सम्मान करें। कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा आगामी समय में अब कांग्रेस के कार्यक्रम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री संदीप बाजपेई, जिला सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुमान सिंह, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र जैन, जिला उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र राय, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, संतोष यादव, मुकेश यादव, शब्बीर खान, सत्यम सिंह भदोरिया, मनोज नायक, बिहारी यादव, रामसुजान यादव, नीरज पांडे, समर लोधी, पंकज लोधी, संजीव नामदेव, संतोष पटेल, आजाद भगत सिंह, विमल सिंघाई, राहुल राय, नीरज पटेल, नदी मोहम्मद, राजेश जैन, गुलजार सिंह, जनपद सदस्य श्यामा बाई, शुभम, कौशल, किशोर लोधी, यशवंत गौतम, सरपंच नरेंद्र सैनी, वीरेंद्र ताम्रकार, राहुल सिंह, लकी आदि कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button