मध्य प्रदेशविधिक सेवा

प्रधान जिला न्यायाधीश का सब जेल सिहोरा में निरीक्षण, जेल में बंदियों को कर्तव्यों और अधिकारों की दी जानकारी

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर में शनिवार को दोपहर 3:30 बजे के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश का निरीक्षण सिहोरा उप जेल में किया गया। इस दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश आलोक कुमार अवस्थी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की अध्यक्षता में किया गया। साथ ही शक्ति वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, सुधांशु सिन्हा जिला न्यायाधीश तृतीय अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा, श्याम सुंदर झा जिला न्यायाधीश प्रथम सिहोरा, ऋषि राज मिश्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जबलपुर, उर्वशी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा, दीपशिखा दागी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष आलोक कुमार अवस्थी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा उप जेल सिहोरा में निरुद्ध बंदियो को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी के साथ प्ली बार गेनिंग के लिए न्यायालय द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। जेल में इन बंदियों के न्यायालय से लंबित प्रकरणों के संबंध में भी चर्चा कर बातचीत रखी गई । जो भी बंदियों के प्रकरणों में पैरवी करने हेतु अधिवक्तागण नहीं है उन्हें विधिक सहायता पैनल से अधिवक्ता नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी गई। निरीक्षण एवं शिविर के माध्यम से जेल में बंद बंदियों को अपराध की पुनरावृत्ति नहीं करने एवं अपने सामाजिक जीवन में उत्तम आचरण करने एवं स्वयं के जीवन में परिवर्तन लाकर समाज की मुख्य धारा से जुड़कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा पैनल लायर कमलेश सोनी एवं पैरालीगल वालेंटियर्स संजीव श्रीवास, राजकुमार नामदेव, एसडीएम रूपेश सिंघाई, तहसीलदार शंशाक दुबे भी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से 67 पुरुष जेल बंदी लाभान्वित हुए। मंच का संचालन अरविंद कुमार मिश्रा द्वारा किया। एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button