कांग्रेस की विचारधारा से जन-जन जोड़ने का सृजन अभियान

कांग्रेस पार्टी की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी राष्ट्रवादी गांधीवादी विचारधारा की पार्टी है। पार्टी के इस गौरव को एक बार फिर से स्थापित करने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आवाहन पर पार्टी की गांधी वादी विचारधारा से जन-जन को जोड़ने पार्टी ने सृजन अभियान प्रारंभ किया है। यह बात पार्टी के पार्टी के वरिष्ठ नेता अमोल चौरसिया ने शुक्रवार को पार्टी की बैठक में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से कहीं। इस मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने जन-जन से जुड़कर पार्टी संगठन मजबूत बनाने का संकल्प लिया नवनियुक्त राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि बाबा कुरैशी के मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पवन सोनी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान पार्षद कल्पना आलोक पांडे, ममता गोटिया , रमेश पटेल, माधुरी गणेश दहिया पूर्व पार्षद, एम मंसूर विशिष्ट अतिथि रहे।
बैठक का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण करने के साथ किया गया। वहीं इस अवसर पर नवनियुक्त राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि बाबा कुरैशी, कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग विधानसभा प्रभारी फैज आलम शाह, ब्लॉक अध्यक्ष शेख साबिर, पार्षद प्रतिनिधि आलोक पांडे का अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के दिलीप जैन, एडवोकेट साकेत पिड़िरहा ओम नारायण श्रीवास्तव, कौशल दाहिया, राजेश उपाध्याय, गिरधर सरावगी के साथ साथ पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।



