मध्य प्रदेश

लिफ्ट मशीन को धक्का लगा रहे मजदूरों को करंट लगा, तीन की मौत, चार घायल

सिलवानी । सिलवानी ब्लॉक के बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया कला में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की छत ढलाई करने के बाद लिफ्ट मशीन को हटाने के लिए धक्का मारने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली की लाइन से करंट लगने से अफरा तफरी मच गई, घटना में तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई वही चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बम्होरी हॉस्पिटल लाया। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। घायलों को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। एसडीओपी अनिल मौर्य ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से स्वास्थ्य और घटना की जानकारी ली ।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पड़रिया कला में जमनाप्रसाद कहार के पक्के घर में छत डालने के बाद मसाला बनाने वाली लिफ्ट मशीन को निकालते समय बिजली मशीन को धक्का लगाने वाले 7 लोगों को बिजली करेंट लग गया। जिसमें 3 घायल परिवार के ही है।
मजदूरों को बम्होरी हॉस्पिटल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद इलाज हेतु सिलवानी हॉस्पिटल लाया गया है।
मृतकों में आजाद ठाकुर पिता सुप्यार सिह ठाकुर उम्र 24 साल निवासी नयाखेड़ा, राजेश सिंह पिता कमल सिंह उम्र 18 साल निवासी ग्राम सलैया, रूपासिंह बसौड उम्र 29 साल निवासी नयाखेड़ा है।
घायलों में नीलेश ठाकुर पिता दौलत सिंह ठाकुर उम्र 24 साल निवासी नयाखेड़ा, सुरेन्द्र कहार पिता जमना प्रसाद कहार उम्र 22 साल निवासी पड़रिया कला,
कमल कहार पिता शंकरलाल कहार उम्र 35 साल निवासी गौहरगंज, दुर्गेश कहार पिता लल्लू कहार उम्र 35 साल निवासी बाड़ी का जिनका इलाज किया जा रहा है।
इस संबंध एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य ने बताया छत ढलाई के बाद लिफ्ट मशीन को हटाने के दौरान घटना घटी है। जिसमें तीन की मौत और चार मजदूर घायल हुए। पुलिस घटना जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button