पीड़ित महिला को नहीं मिला न्याय, जिला बदर आरोपी नुकीले हथियार से फ़िर महिला के घर जाकर कर रहा परेशान

थाना खितौला क्षेत्र का मामला
जिलाबदर अपराधी कान्हा पटेल ने महिला को दी जान से मारने की धमकी, हथियार लहराकर किया हमला
पुलिस ने अब तक नहीं की कोई कार्रवाई
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की तहसील मझौली अंतर्गत ग्राम झिगरई एवं प्रशासनिक कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़े हो रहे है। ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली महिला आरती पटेल ने आवेदन देकर बताया है कि आदतन अपराधी एवं पूर्व में जिलाबदर रह चुका कान्हा पटेल ने अपने साथी के साथ मिलकर उनके घर पर आकर जानलेवा धमकी दी साथ ही गाली-गलौच की और नुकीले हथियार लहराया दिखाया।
यह घटना 24 जून 2025 की रात लगभग 8 बजे के दौरान की बताई जा रहीं है। पीड़िता जब आरती पटेल अपने घर में बच्चों के साथ थीं और उनके पति घर पर नहीं थे। तभी कान्हा पटेल, जो कि उसी गांव झिरनाई निवासी ने अपने एक साथी के साथ आकर उसने पुरानी रंजिश के चलते आरती पटेल को घर के भीतर और बाहर लगातार गाली-गलौच करता रहा। इस दौरान उसने छुरा भी निकाला और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता का कहना है कि उन्होंने तत्काल थाना खितौला और डायल 100 को भी सूचित किया। लेकिन अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई और न ही कान्हा पटेल पर कोई सख्त कार्यवाही हुई है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कान्हा पटेल पहले भी अपराधों में संलिप्त रहा है और प्रशासन द्वारा उस पर जिलाबदर की कार्यवाही भी की जा चुकी है। बावजूद इसके, वह खुलेआम हथियार लेकर घूम रहा है और लोगों को धमका रहा है।
पीड़िता ने किया सवाल ?
जब पूर्व जिलाबदर अपराधी खुलेआम धमकी दें और पुलिस चुप रहे, तो आम जनता किससे उम्मीद करे?
आरती पटेल ने कलेक्टर जबलपुर से मांग की है कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए और कान्हा पटेल जैसे अपराधी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर काफ़ी रोष है और वे पूछ रहे हैं कि जब एक महिला को खुलेआम धमकी दी जा सकती है, तो ग्रामीणों की सुरक्षा अब कैसे सुनिश्चित होगी।



