मध्य प्रदेश
कक्षा 6 से 9 वीं के छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण

सिलवानी। गुरुवार को पीएम श्री कन्या शाला स्कूल में निशुल्क कक्षा 6 से 9 वो तक के लिए छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क साइकिल वितरण की गई। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, क्षेत्र के सांसद केंद्रीय मंत्री शिवराजसिह चौहान, क्षेत्र के पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह के आदेश अनुसार आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्याम साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, संजय मस्ताना, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू भाई, मिलन जैन ओमपाल, बीईओ रानी अहिरवार, बीआरसी महजबी सिद्दीकी, सीएम राइज स्कूल प्राचार्य एनपी शिल्पी सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्र अभिभावक उपस्थित रहे।



