भारत विभाजन विभीषिका दिवस पर उपलक्ष्य मे सरस्वती शिशु मन्दिर प्रतापगढ़ मे कार्यक्रम संपन्न
सिलवानी । भारत विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर प्रतापगढ़ मे आयोजित हुआ जिसमे भारत विभाजन विभीषिका विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
किस प्रकार हमारे भारत को 14 अगस्त 1947 को तोड़ा गया, किस प्रकार अखंड भारत को खंड खंड किया गया, किस प्रकार इस भारत का राजनैतिकरण कर इसको छिन्न भिन्न किया गया। ये सब बहुत कूटनीतिक तरीके से किया गया।
हम 15 अगस्त को हम आजाद तो हो गए लेकिन आजादी के साथ साथ हमारा अखंड भारत खंडित हो गया हम हमारा इतिहास देखेंगे तो कितने सारे जो देश हैं जो भारत में हुआ करते थे और जिनको मिलकर भारत कहलाता था। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, तिब्बत ऐसे अनेक देश जो भारत का अभिन्न अंग थे लेकिन धीरे-धीरे करके हमसे दूर हो गए वह कौन सा कारण था जिसके कारण हम खंडित हो गए वह कौन से विचार थे जिनके कारण हमें टूटना पड़ा। हमारे देश के टुकड़े हुए हमें इतिहास में दर्ज उन सभी घटनाओं को पढ़ना चाहिए इसी निमित्त आज यह कार्यक्रम हुआ है ताकि हम इतिहास से कुछ सीखें और पुनः हमारा देश खंडित होने से बचे और एक दिन हम फिर अखंड होंगे । इस भारत को अखंड भारत बनाएंगे ऐसा संकल्प लेकर यहां से हम सब लोग आज जाएंगे।
भारत माता की आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शैलेश खरे, सिलवानी खंड कार्यवाह प्रदीप रघुवंशी, कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक रघुवंशी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की व विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव और विद्यालय के आचार्य, दीदी, भैया-बहन सभी उपस्थित रहे।



