मध्य प्रदेश

उपयंत्री मनीष हल्दकार को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस ग्राउंड झिंझरी में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत ने मंच से जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के उपयंत्री मनीष हल्दकार को जल संवर्धन के कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत ने उपयंत्री मनीष हल्दकार के उज्जवल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि उपयंत्री मनीष हल्दकार अपनी पंचायत क्षेत्र के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button