मध्य प्रदेश

गर्भवती की मानसिक स्वास्ध्य देखभाल का जिम्मा- युवा नारी शक्ति के हाथ में

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । संगत संस्था द्वारा गर्भवती, शिशुवती एंव धात्री महिला की मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल हेतु आशा कार्यकर्ता को सहयोग करने हेतु नई युवा पीढ़ी की छात्राओं को वालिंयटर के रुप में शामिल किया गया है, जो आशा कार्यकर्ता की मदद करेगी। इस को ध्यान में ररवते हुए सिविल अस्पताल में वंलियंटर का एक द्विवसीय प्रशिक्षण संपन्र हुआ। जिसमें संगत संस्था की एडीसी डॉ निकिता पाठक ने डिजिटल प्लेटफार्म पर विडियों और पीपीटी के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य , डिप्रेशन के लक्षण, मातृ मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता सत्र आदि के बारे में बेहतरीन तरीके से समझाया और इसी को आगे बढ़ाते हुए सुपरवाइजर श्वेता दुबे ने मानसिक स्वास्थ्य का मूल्यांकन करने हेतु पीएचक्यू – 9 अच्छे से समझाया । सभी वालियटर ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और शीघ्र ही कार्य शुरु करने का सकंल्प लिया।
आज के प्रशिक्षण में सीबीएमओ डॉ नितिन तोमर, बीपीएम जय सिंह का पूर्ण सहयोग रहा। संगत संस्था की तरफ से डॉ निकिता पाठक, श्वेता दुबे तथा सोशल वर्कर दिव्या रैकवार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button