मध्य प्रदेश
24 अगस्त को इंदौर में होगा साहू समाज का परिचय सम्मेलन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद1
बेगमगंज। तैलिक साहू राठौर महासभा मध्यप्रदेश द्वारा अखिल भारतीय तेल एक युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 24 अगस्त, रविवार को इंदौर के अभय प्रशाल, रेसकोर्स रोड पर किया जाएगा।
इसी क्रम में रविवार को नगर बेगमगंज में महासभा के पदाधिकारियों ने समाजजनों से सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में पहुँचने की अपील की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामगोपाल साहू, प्रदेश सचिव कमलसिंह साहू, जिला अध्यक्ष हरि साहू और जिला उपाध्यक्ष अरविंद साहू, बीडी साहू, मुकेश साहू राजू साहू मेडिकल ने नगर के विभिन्न परिवारों से मुलाकात कर सम्मेलन का निमंत्रण दिया।
पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के युवक-युवतियों को एक मंच पर जोड़ने का यह सुनहरा अवसर है, अतः सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाजजन अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुँचे।



