मध्य प्रदेश

नवजात को देखने पहुंचे राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल

ब्यूरो चीफ : मधुर राय
बरेली । बरेली नगर परिषद के कचरा वाहन में 29 अगस्त शुक्रवार को नवजात बच्ची को निर्दयी मां ने अपने प्रेमी के कहने पर फेंका था। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे और सिविल अस्पताल में बच्ची के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम तैयार करवाई थी जिसकी बजह से आज नवजात बच्ची सुरक्षित है और अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में सर्वाइव कर रही है। सोमवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सिविल अस्पताल पहुंच कर नवजात को देखा और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मंत्री बोले नगर के नागरिकों ने संवेदनशीलता दिखाई और सेकड़ो की संख्या बच्ची को अपनाने के लिए लोग सामने आए है। हमने पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए थे पुलिस और डॉक्टरों ने अपना काम बखूबी किया और आज नवजात बेटी सुरक्षित है।

Related Articles

Back to top button