मध्य प्रदेश

नवजात मामले में दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

वार्ड की महिलाएं मैदान में उतरी
ब्यूरो चीफ : मधुर राय
बरेली। 29 अगस्त को नवजात बच्ची को कचरे में फेकने के मामले में 13, 14 वार्ड के बासियो ने एसडीएम सन्तोष मुद्गल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नगर के वार्ड क्रमांक 14 छीपा मोहल्ला की निर्दयी मां ने शुक्रवार 29 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे अपनी नवजात बच्ची को नगर परिषद की कचरा गाड़ी में फेंका था। नवजात बच्ची अभी सिविल अस्पताल में भर्ती हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं उसकी निर्दयी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। मासूम बच्ची का पिता हल्के धाकड़ पिता मोहन धाकड़ निवासी छीपा मोहल्ला बरेली को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आज उक्त मामले में नगर के वार्ड रहवासियों ने एसडीएम संतोष मुद्गल को ज्ञापन सौंपकर दोषियों और उनका साथ देने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। वार्डवासियों का कहना है कि ऐसे लोगों का वार्ड और नगर में रहना ठीक नहीं है, इससे वार्ड की छवि धूमिल हो रही हैं। इसलिए मामले में दोषी लोगों के परिवार को वार्ड और नगर से बाहर निकाला जाएं और उनके घरों को जमींदोज किया जायें। साथ ही उक्त नवजात बच्ची को सुरक्षित आश्रय व उचित देखभाल उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान एसडीएम संतोष मुद्गल ने वार्डवासियों को आश्वासन दिया है कि नियमानुसार जो भी कानून में होगा दोषियों पर वह कारवाई होगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button