धार्मिकमध्य प्रदेश

15 सितंबर से होगी संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ


सिलवानी। नगर में धार्मिक उत्सवों की श्रृंखला में एक और आयोजन होने जा रहा है। 15 सितंबर से 21 सितंबर तक अनगढ़ हनुमान मंदिर प्रांगण में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस सात दिवसीय कथा महोत्सव का शुभारंभ श्रीराम जानकी मंदिर जमुनियापुरा से निकलने वाली कलश यात्रा से होगा।
कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं सहित नगरवासी भाग लेंगे। कथा का वाचन खेरापति पंडित भूपेंद्र शास्त्री द्वारा किया जाएगा, जो भक्तों को श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों की भावपूर्ण व्याख्या करेंगे।
इस धार्मिक आयोजन का संचालन पितृ तर्पण भागवत समिति और सनातन समाज द्वारा किया जा रहा है। आयोजन स्थल को भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा जाएगा, जहां श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्म, भक्ति और ज्ञान का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
आयोजकों ने नगरवासियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन का लाभ लें और आध्यात्मिक वातावरण में सहभागी बनें।

Related Articles

Back to top button