मध्य प्रदेश

जानवरों में फैल रहा है लंपी वायरस : पशुपालकों की चिंता बढ़ी

सिलवानी। क्षेत्र में पशुओं के बीच लंपी स्किन डिज़ीज़ वायरस (LSDV) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बीते कुछ दिनों से सिलवानी नगर सहित आसपास के गांवों में गायों और भैंसों में इस संक्रामक रोग के लक्षण सामने आ रहे हैं, जिससे पशुपालकों की चिंता गहरा गई है। दुग्ध उत्पादन में गिरावट और पशुओं की तबीयत बिगड़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
संक्रमण का स्वरूप और लक्षण
लंपी वायरस एक संक्रामक रोग है जो कैप्रीपॉक्स वायरस के कारण होता है। यह रोग मुख्य रूप से संक्रमित मच्छरों, मक्खियों और कीड़ों के माध्यम से एक पशु से दूसरे पशु में फैलता है।
वहीं पशुपालक का कहना है कि
दूध उत्पादन में भारी गिरावट आ रही है स्थानीय पशुपालकों का कहना है कि इस बीमारी ने उनके रोज़गार को प्रभावित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button