कृषिमध्य प्रदेश

प्राकृतिक जैविक खेती पर किसानों को प्रशिक्षण एवं वर्मी वैड वितरण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेंदूखेड़ा ब्लॉक के ग्राम इमलीडोल, हाथीडोल, जरुआ, खकरिया खुर्द, खकरिया रैयत एवं हुलासपुरा के कुल 110 किसानों को प्राकृतिक जैविक खेती पर प्रशिक्षण दिया गया और 100 किसानों को बर्मी वैड भी साथ में वितरण किये गये। यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास समिति द्वारा यूएनडीपी–टेरी के सहयोग से आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का संचालन कृषि विस्तार अधिकारी प्रिया तिवारी ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से तहसीलदार विवेक व्यास उपस्थित रहे, जिन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती के महत्व और टिकाऊ कृषि तकनीकों को अपनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को जैविक खाद, जीवामृत, वर्मी कम्पोस्ट, बीज उपचार तथा कीट प्रबंधन संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने हेतु वर्मी बेड तथा सौर्य कीट नियंत्रण यंत्र का वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस प्रशिक्षण एवं वितरण कार्यक्रम में 50 प्रतिशत महिला किसानों की सक्रिय भागीदारी रही। किसानों ने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में विशेष रूप से GVS से आर के सेन रिटायर्ड SDOP, संस्था डायरेक्टर गोविन्द यादव, ज्योति राव, ज्योति रैकवार, सुषमा यादव, राजेश सिंह, संतोष सिंह, नीरज यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button