मध्य प्रदेश

सुमित शर्मा बने राष्ट्रीय मानवाधिकार ब्यूरो के ब्लॉक अध्यक्ष

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । योग्यता कार्यानुभव एवं समाजसेवा सेवा के प्रति निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रदेश महासचिव रंजीत तोमर की अनुशंसा पर और कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सक्सेना की सहमति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष उदयपुरा जिला रायसेन के रूप में मनोनीत किया गया है। संस्था ने उम्मीद व्यक्त की है कि आप राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के उद्देश्यों पर कार्य करते हुए ब्यूरो का नाम गोरावान्वित करेंगे । राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो रजि. 0483/2017 मुख्य कार्यालय नई दिल्ली नीति आयोग भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। एवं भारत सरकार के मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के तहत मानवाधिकार की प्रचार प्रसार एवं रोकथाम के लिए कार्य करता है।

Related Articles

Back to top button