क्राइम
बड़ी मात्रा में पहली बार पकड़ा गया स्मैक, आरोपियों को पैदल न्यायालय ले गई पुलिस

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ती सोमवंशी के निर्देशन में 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, कीमती करीब 350000 की जप्त कर तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इसमें आरोपी योगेश घारु, गोलू उर्फ सौरभ दिनकर और जीतू उर्फ जशवंत तीनों दमोह निवासी बताए गए हैं।
एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया और एचआर पांडे ने खुलासा करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई में एएसआई अलजारसिंह, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, अजीत दुबे, देवेंद्र रैकवार, महेश यादव, साइबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, राकेश अठिया, नरेंद्र पटेरिया, नवल किशोर यादव, राजेश ठाकुर, कृष्णकुमार व्यास, कृष्णकुमार लोधी, आयुष मिश्रा सहित पुलिस का योगदान रहा।



