धार्मिक

अहिप राष्ट्रीय बजरंगदल खंड मुंआर 5 वा भगवा महोत्सव

सिलवानी । अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल खंड मुआर की कार्यकारिणी ने धूमधाम से भगवा महोत्सव मनाया गया जिसमें ग्राम में शोभायात्रा निकाली गई, देव स्थानों की पूजन उपरान्त हनुमान लला, एवं भारत माता की आरती के साथ संकल्प लिया गया।
संगठन के विभाग मंत्री संजय खरे ने भगवा ध्वज के महत्व को समझाते हुए भगवा की उत्पत्ति यज्ञ में प्रज्वलित अग्नि के रंग से होना बतायी। पूर्वजों ने भगवा को ही प्रथम सनातन धर्म में गुरु की संज्ञा से परिभाषित किया था। भगवा ध्वज ही एक मात्र ऐसा आधार है जो अगड़े पिछड़े ऊंच नीच वर्ग भेद को समाप्त कर अखंड भारत की संकल्पना को साकार रुप दे सकता है। वामपंथी विचारधारा हिंदू समाज को कमजोर करने अथक प्रयासरत हैं हम धर्म संस्कृति को आधार बना भगवा ध्वज हर गांव हर घर तक स्थापित करें। ऐसा संकल्प सभी उपस्थित सनातनियों ने लिया। एवं आगामी संगठन का वार्षिक उत्सव 28 सितंबर रविवार को विशाल शोभायात्रा डाबरी (सियरमऊ) से खेरमाता सुनवाहा धाम के लिए वाहन रैली में चलने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मिहीलाल लोधी, क्षेत्रीय समाज सेवी जयदीप पटेल, मयंक पटेल एवं स्थानीय बरिष्ठ जनों ने भी सहभागिता रखी।
आयोजक मंडल खंड मुआर के समस्त पदाधिकारी राजेश रघुवंशी, अन्नू सिलावट, पवन रघुवंशी, सोनू प्रजापति, सुनील, रमाकांत ठाकुर आकाश, आदर्श, पवन विश्वकर्मा, मनोज रघुवंशी आदि कार्यकर्ता बंधुओं के प्रयास से सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button