मध्य प्रदेश

नवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया

सिलवानी। नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में बुधवार रात्रि में पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस बल, थाना प्रभारी, होमगार्ड, महिला पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे। नगर के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों से होकर यह मार्च गुजरा।
एसपी पंकज पांडेय ने कहा कि नवरात्रि के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, गड़बड़ी या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश को सख्ती से निपटाया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
फ्लैग मार्च के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button