मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, पंच परिवर्तन पर दिया जोर

सिलवानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल वीकल पुर के अंतर्गत सोमवार को संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन एवं बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संघ बौद्धिक विभाग से आये अधिकारी सुरेश गौर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के 100 वर्षों की यात्रा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संघ ने प्रारंभ में सीमित साधनों से कार्य आरंभ कर आज देश-विदेश में समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने शताब्दी वर्ष को लक्ष्य करते हुए संघ द्वारा घोषित पंच परिवर्तन की जानकारी दी, जिनमें स्वदेशी अपनाना, नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में इन विषयों पर संघ का विशेष बल रहेगा और कार्य विस्तार इसी दिशा में केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता
अध्यक्षता 1008 श्री रामकृष्ण जी दास ने कि पथ संचलन में वीकल पुर मंडल के 271 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button